Monday, December, 15,2025

कार्यकर्ताओं के बल पर 2028 में फिर भाजपा सरकार: CM

जयपुर: भाजपा के प्रदेश मुख्यालय, जयपुर में रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने की। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय कराया गया तथा संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। सीएम भजनलाल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर मजबूत होती है और इन्हीं की बदौलत 2028 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। पदाधिकारी टीम भावना आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्णय प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जो जनहित और राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए हो।

आत्म-मूल्यांकन और कार्यकर्ता निर्माण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता निर्माण आवश्यक है, क्योंकि यह एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने सलाह दी कि हर पदाधिकारी अपने काम और जिम्मेदारियों का समय-समय पर आत्म-मूल्यांकन करें। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर निर्णय लिए गए।

कांग्रेस को तथ्य आधारित जवाब देंः राठौड़

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सीएम भजनलाल के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहितैषी और लोककल्याणकारी नीतियों पर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। पदाधिकारी कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और मिथ्या प्रचार का तथ्यों और उपलब्धियों के साथ मुकाबला करें। कांग्रेस को जवाब संगठनात्मक एकजुटता और तथ्य आधारित संवाद से देना होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery