Thursday, January, 29,2026

हर साल जनता को देंगे विकास का हिसाब: CM भजनलाल

जयपुर: सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर जिले के लूणकरणसर में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में 719 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन और जनकल्याण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर वर्ष जनता को विकास कार्यों का पूरा हिसाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्षों से अधिक के कार्य केवल दो वर्षों में पूरे किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीब को गणेश मानकर जनता के सेवक के रूप में काम कर रही है और बीते दो वर्षों में सुशासन, जनकल्याण और चहुंमुखी विकास के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं।

किसान, युवा, महिला और गरीब प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान, युवा, महिला और गरीब का उत्थान सरकार की प्राथमिकता है। किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपए किया गया है, जिसे चरणबद्ध रूप से 12 हजार रुपए तक किया जाएगा। युवाओं को अब तक 92 हजार नियुक्तियां दी गई हैं और 1.56 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। सरकार ने 12 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है तथा 10.51 लाख साइकिलें और 40 हजार स्कूटियां वितरित की गई हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 4.60 लाख बालिकाओं को लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने जल और ऊर्जा क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि गंग नहर शताब्दी परियोजना पर 1717 करोड़ रुपए के कार्य शुरू किए गए हैं। फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण पर 647 करोड़ और इंदिरा गांधी नहर परियोजना के जीर्णोद्धार पर 3400 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery