Monday, December, 15,2025

हम शेखावाटी तक लाएंगे यमुना और कांग्रेस को पिलाएंगे पानी

श्रीगंगानगर/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर के साधुवाली में गंगनहर शताब्दी समारोह में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। यमुना जल समझौते पर कांग्रेस नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा चिंता न करें, हमारी सरकार शेखावाटी तक यमुना का पानी लाएगी और आपको भी पानी पिलाएगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर है, नेताओं में आपसी मित्रता नहीं बची। कुर्सी बचाने के लिए बयानबाजी हो रही है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पहले एक नेता को निपटाया और अब दूसरे के खिलाफ रणनीति बना रहे हैं। कांग्रेस में अभी अंदरूनी लड़ाई जारी है। इस अवसर पर केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, विधायक गुरवीर सिंह, जयदीप बिहाणी, सिद्धि कुमारी, हरलाल सहारण, गणेश राज बंसल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व किसान उपस्थित रहे।

ईआरसीपी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निभाई सच्ची मित्रता

ईआरसीपी समझौते पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि गहलोत कमलनाथ को मित्र बताते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के तत्कालीन सीएम कमलनाथ ने ईआरसीपी समझौता करने से इनकार कर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। असली मित्रता मध्यप्रदेश के मौजूदा सीएम डॉ. मोहन यादव ने निभाई, जिन्होंने आग्रह पर तुरंत समझौता पूरा कराया। अब डीपीआर बन चुकी है और शिलान्यास हो चुका है, मित्रता इसे कहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मित्रता और नैतिकता दोनों नहीं बची हैं। एक पूर्व मंत्री जेल से छूट रहे हैं, दूसरे जाने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस ने 70 साल तक राज किया, लेकिन ईआरसीपी और यमुना जल पर कागज भी पूरे नहीं किए। वो किस मुंह से सवाल करते हैं?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery