Tuesday, August, 12,2025

भोलेनाथ की कृपा से आ रही समृद्धिः मुख्यमंत्री

जयपुर:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने 1000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सावन के पावन महीने को समृद्धि का प्रतीक बताया और कहा कि भोलेनाथ की कृपा से राजस्थान में खुशहाली लौट रही है। सीएम ने बताया कि इस वर्ष जुलाई में राज्य के आधे से अधिक बांध भर चुके हैं, जिसमें बीसलपुर बांध भी शामिल है, जो अजमेर, जयपुर और टोंक की दो साल की जलापूर्ति सुनिश्चित करेगा। उन्होंने किसानों की खुशहाली पर जोर देते हुए कहा कि अच्छी बारिश ने उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

भजनलाल शर्मा  ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य घोषित किया और बताया कि अब तक 85% पौधे जीवित हैं क्योंकि पौधारोपण के बाद नियमित मॉनिटरिंग हो रही है। सीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में पेपर लीक के कई मामले सामने आए, जबकि भाजपा सरकार के आने के बाद एक भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ।

विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत 423 करोड़ की जलापूर्ति प्रणाली, 157 गांवों के लिए 300 करोड़ के क्लस्टर पंपिंग सिस्टम और 291 करोड़ की बीसलपुर बांध पैकेज-2 परियोजना का शिलान्यास किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मुख्यमंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश पानी, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery