Sunday, April, 13,2025

डिग्री सिर्फ उपलब्धि नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी: CM

जोधपुर/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविार को जोधपुर में राष्ट्रीय समारोह को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि विद्यार्थी इस डिग्री को केवल अपनी उपलब्धि न समझें, बल्कि इसे एक महती जिम्मेदारी भी मानें। एक अच्छा वकील कानून का ज्ञाता होने के साथ ही समाज के कमजोर वर्ग की आवाज भी बनता है। वकील का पेशा गरीब और वंचित वर्ग की सेवा के लिए बड़ा अवसर होता है। समाज में न्याय की रक्षा और प्रसार के लिए विद्यार्थियों को कार्य करना है। इसके लिए कानून की शिक्षा के साथ गहरी समझ, संवेदनशीलता और सामाजिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। विद्यार्थी केवल अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और अपने ज्ञान का उपयोग एक बेहतर, समृद्ध और सशक्त देश एवं प्रदेश बनाने में करें। हमारी न्याय व्यवस्था हजारों वर्ष पहले भी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान रखती थी। इसका मूल यह था कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय न हो और सभी को न्याय मिले। न्याय का शासन सुनिश्चित करने के लिए हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। समय-समय पर आवश्यकतानुसार इसमें संशोधन हो रहे हैं और नए कानून भी बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट जस्टिस संदीप मेहता, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व हाईकोर्ट चीफ जस्टिस मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, हाईकोर्ट जस्टिस डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी, दिनेश मेहता सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।

प्रदेश में लाई जाएगी राजस्थान रोजगार नीति-2025

सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। युवाओं को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार की योजनाओं के माध्यम से समुचित अवसर प्रदान करने के लिए 'राजस्थान रोजगार नीति-2025' भी लाई जा रही है। प्रदेश में पारदर्शिता से भर्तियां हो रही हैं, और सरकार अगले पांच वर्षों में 10 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संकल्प पर आगे बढ़ रही है। इस वर्ष 1.25 लाख सरकारी एवं 1.50 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जोधपुर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का देश में विशेष स्थान

भजनलाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए एक यादगार क्षण है। इस विश्वविद्यालय से विद्यार्थियों ने जो ज्ञान और कौशल अर्जित किया है, वह उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगा और विधि क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगा। दीक्षांत समारोह में सीएम ने विभिन्न श्रेणियों में स्वर्ण पदक वितरित किए और नवीन जर्नल्स का विमोचन कर ई-मूट कोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन किया।

बजट में 350 करोड़ रुपए का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार ने इस बजट में विधि विभाग और न्यायालयों से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अपराधों की रोकथाम हेतु 'सरदार पटेल सेंटर ऑफ साइबर कंट्रोल एंड वॉर रूम' की स्थापना के लिए 350 करोड रुपए की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रयासों से तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

Gallery