Tuesday, November, 25,2025

लौहपुरुष के त्याग से हर पीढ़ी लेंगी प्रेरणा

नर्मदा/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुजरात के नर्मदा जिले में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को आयोजित 'भारत पर्व' को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से असम तक एक भारत का निर्माण किया। उन्होंने न केवल देश का भौगोलिक एकीकरण किया, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की मजबूत नींव भी रखी। उनके त्याग, देशभक्ति और दृढ़ संकल्प से भावी पीढ़ियां हमेशा प्रेरणा लेंगी। सीएम शर्मा ने 'भारत पर्व' को सांस्कृतिक विरासत, विविधता और एकता का प्रतीक बताया, जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के स्वप्न को साकार करता है। वर्ष 2016 से प्रारंभ हुआ यह आयोजन देश के प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शुमार है। विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति, व्यंजन और हस्तशिल्प एक मंच पर प्रदर्शित होकर सरदार पटेल के दृष्टिकोण को जीवंत करते हैं। मुख्यमंत्री ने 'देखो अपना देश' अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और विविधता का सम्मान करना सिखाता है।

पटेल के व्यक्तित्व को शब्दों में समेटना कठिन

सीएम ने कहा कि सरदार पटेल के विशाल व्यक्तित्व को शब्दों में समेटना कठिन है। उन्होंने बताया कि 1947 में आजादी के साथ देश ने विभाजन की त्रासदी झेली, जब भारत रियासतों में बंटा हुआ था। ऐसे समय में पटेल ने अपनी कूटनीतिक दूरदर्शिता से सभी रियासतों को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने देशवासियों से सरदार पटेल के सपनों को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery