Sunday, July, 26,2026

देशभक्ति की धुनों के बीच समर्पण और सेवा भावना के चर्चे

जयपुर: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर 'एट होम' स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी प्रतिनिधि, पत्रकार और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस अवस्मर पर देश की सेवा में बल के समर्पित योगदान को याद किया गया। वर्ष 1969 में स्थापित सीआईएसएफ देश के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्बर जैसे हवाई अड्डों, मेट्रो नेटवर्क, औधोगिक इकाइयों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है।

समारोह में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक मौजूद रहे। डॉ. जगदीश चंद्र भी समारोह में शामिल हुए। डॉ. जगदीश चंद्र ने सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन और गृह सचिव गोविंद मोहन से मुलाकात कर राष्ट्रीय संपत्तियों को सुरक्षा में बल की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।

समारोह में सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन, अतिरिक्त महानिदेशक बिनिता ठाकुर, अतिरिक्त महानिदेशक सुधीर कुमार, महानिरीक्षक सरवनन और महानिरीक्षक अखिलेश कुमार सहित बल के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। समारोह में जो न्यूज के राहुल सिन्हा, दूरदर्शन समाचार के अशोक श्रीवास्तव, रिपब्लिक टीवी की ऐश्वर्या कपूर, सुधीर चौधरी, दीपक झा, विजेता सिंह, हिंदुस्तान टाइम्स के नीरज चौहान, रंगनाथन, लामा, प्रेस सूचना ब्यूरो के धीरेंद्र ओझ्झा, प्रभात कुमार और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रभात कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीआईएसएफ के पूर्व महानिदेशक तथा अन्य बलों जैसे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।

शाम के कार्यक्रम मीआईएसएफ बैंड की शानदार संगीत प्रस्तुति ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा। देशभक्ति से ओत-में
प्रोत धुनों ने उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ा दिया। यह स्वागत समारोह सीआईएसएफ अधिकारियों, आमंत्रित अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों के बोच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बना। वक्ताओं ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा में सीआईएसएफ की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करते हुए बल के कर्मियों की पेशेवर प्रतिबद्धता, समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery