Wednesday, June, 10,2026

कांग्रेस नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

चूरू: जिले के रतनगढ़ कस्बे में गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्षद राजेंद्र बबेरवाल के घर पर बदमाशों ने 12 से अधिक राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे वार्ड संख्या 21 स्थित उनके निवास 'व्हाइट हाउस' पर हुई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और घर के मुख्य गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। उस समय पार्षद राजेंद्र बबेरवाल घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी, बेटी, पिता, भाई सुनील बबेरवाल और परिवार के अन्य सदस्य घर में थे। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही डीएसपी इंसार अली और सीआई गौरव खिड़िया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से बड़ी संख्या में खाली कारतूस मिले हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया कि बदमाशों ने वारदात से पहले वीडियो कॉलिंग के जरिए घर की लोकेशन की पुष्टि की थी। चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि जिलेभर में तुरंत नाकाबंदी करवाई गई। तारानगर रोड पर डीएसटी और पुलिस टीम ने संदिग्ध बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनमोल नामक आरोपी के गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथी रोहित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपी पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं। एसपी के अनुसार, आरोपी रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग से जुड़े हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery