Friday, September, 26,2025

गूगल मैप की गलती से वैन नदी में बही, तीन की मौत

जयपुर: चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार देर रात गूगल मैप की गलती एक परिवार के लिए मौत बनकर आई। घर लौटते वक्त उनकी वैन तीन साल से बंद पड़ी पुलिया पर पहुंच गई और तेज बहाव में बह गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह वर्षीय एक बच्ची अभी तक लापता है। जानकारी के अनुसार, घटना राशमी थाना क्षेत्र की सोमी-उपरेड़ा पुलिया पर हुई। मातृकुंडिया डैम से पानी छोड़े जाने के कारण बनास नदी उफान पर थी। पुलिया पर पानी भरा हुआ था और बीच में गहरा गड्डा भी था। परिवार की वैन पानी में फंस गई और देखते ही देखते बहाव में बह गई। वैन में कुल नौ लोग सवार थे। ग्रामीणों और पुलिस ने पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन चार लोग बह गए। इनमें से तीन के शव बरामद हो गए हैं। मृतकों में चंदा (पत्नी हेमराज), ममता (पत्नी मदन) और चार वर्षीय खुशी (पुत्री मदन) शामिल हैं। छह वर्षीय रूत्वी (पुत्री हेमराज) की तलाश अब भी जारी है। बचाए गए लोगों में मदनलाल, हितेश, लीला, काव्यांश और आयांश शामिल हैं। सभी एक ही परिवार से थे। एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें लापता बच्ची को खोजने में जुटी हैं।

सवाईभोज के दर्शन से लौटते समय हुआ हादसा

परिवार भूपालसागर थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव का रहने वाला था। वे सवाईभोज दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ता न पता होने पर उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया, जिसने उन्हें बंद पुलिया की ओर मोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने घटना की जानकारी मिलते ही संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके जयपुर स्थित निवास पर मुलाकात की और पूरे मामले से अवगत कराया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery