Thursday, July, 23,2026

पत्नी के सहयोग से शुरू हुआ सफर, आज बन गया फेमस डिजिटल फूड प्लेटफॉर्म

जयपुर: डिजिटल शेफ व कंटेंट क्रिएटर भूपेंद्र सिंह रावत (शेफ भूपी) के फर्स्ट इंडिया न्यूज कार्यालय पहुंचने पर फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर अरोड़ा ने शेफ भूपी से मुलाकात कर उनकी प्रोफेशनल जर्नी, फूड इंडस्ट्री, भारतीय व्यंजनों, कुकिंग स्किल्स तथा उनके जीवन सफर पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान अरोड़ा ने शेफ को पाक-कला, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी सफलता और लाखों लोगों को स्वाद व कुकिंग के प्रति प्रेरित करने के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद शेफ ने फर्स्ट इंडिया न्यूज के टॉक शो 'डायरीज बाय वर्तिका के एपिसोड 'शेफ की दुनियाः स्वाद, सोच और सफर शेफ भूपी एक्सक्लूसिव पोडकास्ट' में एंकर वर्तिका जैन से बातबीत की। इस दौरान उन्होंने कुकिंग कॅरिअर, शुरुआती संघषों, डिजिटल सफलता और फूड इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव साझा किए।

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में ऐसे हुई शुरुआत

मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले शेफ भूपी ने बताया कि 2006 में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में शुरुआत की। 2013 में कूज शिप पर कार्य करने के दौरान आई चुनौतियों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। पत्नी के सहयोग से साधारण मोबाइल फोन से यूट्यूब वीडियो बनाना शुरू किया और आज उनका शेफ भूपीज किचन लोकप्रिय डिजिटल फूड प्लेटफॉर्म्स में शामिल है।

होटल मैनेजमेंट और कुकिंग के क्षेत्र में संभावनाएं

शेफ ने फूड सेफ्टी और हाइजीन पर जोर देते हुए कहा कि भोजन को सुरक्षित रखने के लिए सही तापमान, स्वच्छता और ताजी सामग्री का उपयोग आवश्यक है। 5°C से 60°C का तापमान पके हुए भोजन के लिए 'डेजर जोन' माना जाता है। साथ ही उन्होंने सीजनल खाद्य पदाथों को प्राथमिकता देने तथा रेस्टोरेंट का चयन करते समय स्वच्छता पर ध्यान देने की सलाह दी। संदेश देते हुए कहा कि होटल मैनेजमेंट और कुकिंग के क्षेत्र में संभावनाएं हैं। यदि युवा शुरुआती वर्षों में मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ कार्य करें, तो इस क्षेत्र में सफल कॅरिअर बनाया जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery