Thursday, April, 30,2026

1 मई से सेल्फ जनगणना, 16 से फील्ड सर्वे... तैयारियां पूरी

जयपुर: जनगणना-2027 को लेकर जयपुर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत 1 मई से वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना की सुविधा शुरू की जाएगी। यह पोर्टल अंग्रेजी, हिंदी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा, जिससे आमजन आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। जिले की अनुमानित 35.54 लाख आबादी के लिए 5279 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें 4883 प्रगणक और 793 सुपरवाइजर कार्य करेंगे। जिला कलेक्टर ने कहा कि जनगणना राष्ट्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्रित की जाती है। उन्होंने आमजन से इस कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery