Tuesday, November, 25,2025

विकसित भारत-2047 के लिए विकसित जिले अनिवार्यः ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से बूंदी स्थित क्लासिक सफायर अनंता में गुरुवार को 'बूंदी के रत्न-2025' सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज अग्रवाल, जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा एवं पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि बूंदी तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। दिल्ली- मुंबई कॉरिडोर का सबसे बड़ा हिस्सा बूंदी जिले से गुजर रहा है, जो औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ा अवसर है। वाटर बेस्ड उद्योगों के लिए बूंदी प्रदेश का सबसे उपयुक्त स्थान बन सकता है। साथ ही सोलर सेल निर्माण जैसी एडवांस तकनीक के लिए भी यहां बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत-2047 के लिए विकसित जिले और विकसित राज्य बनाना जरूरी है।' नागर ने बताया कि बूंदी में इथेनॉल की 11 इंडस्ट्रीज स्थापित होने की प्रक्रिया में हैं, जबकि पेप्सी और कोक जैसी बड़ी कंपनियों का आगमन यह संकेत देता है कि आने वाले समय में बूंदी एक बड़े औद्योगिक हब के रूप में उभरेगा। राज्य सरकार ट्रांसमिशन सिस्टम को मजबूत कर रही है ताकि किसानों को दिन में सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा सके। नागर ने फर्स्ट इंडिया न्यूज के चेयरमैन डॉ. जगदीश चंद्र और सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि दोनों की जोड़ी ने मीडिया जगत में नई पहचान स्थापित की है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने बताया कि बूंदी वर्षों से सुविधाओं के मामले में पीछे रहा है, लेकिन HUDCO से प्राप्त 250 करोड़ रुपए की राशि से शहर को स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बूंदी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और यह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि कोटा-बूंदी एयरपोर्ट की घोषणा से क्षेत्र में औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन गतिविधियों में तेजी आएगी। बूंदी हाईवे निर्माण, नए उद्योग, होटल इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ती सुविधाओं के साथ तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला समय बूंदी को एक आत्मनिर्भर स्मार्ट सिटी के रूप में स्थापित करेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery