Tuesday, November, 25,2025

डोटासरा का भाजपा पर वोट चोरी व तानाशाही का आरोप

जयपुर: भारतीय ट्राईबल पार्टी (बीटीपी) के डूंगरपुर और बांसवाड़ा के जिलाध्यक्षों समेत 45 प्रमुख पदाधिकारी राजस्थान कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के समक्ष शामिल होने के अवसर पर आदिवासी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विधायक गणेश घोगरा, सागवाड़ा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुमार भील, सांसद भजनलाल जाटव और पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद मौजूद रहे। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में पिछड़े और आदिवासियों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वोट चोरी और तानाशाही के जरिए सरकार बनाई गई है और देश व प्रदेश में विकास अवरुद्ध हुआ है। डोटासरा ने कहा कि लोकसभा में राहल गांधी के खुलासे भाजपा नेताओं को परेशान कर रहे हैं।

गहलोत ने हरमाड़ा डंपर हादसे को लेकर लिखा पत्रः इधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरमाड़ा डंपर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। गहलोत ने पत्र में कहा कि अस्पताल में उन्हें घायलों ने सहायता राशि नहीं मिलने की पीड़ा बताई, जो चिंता का विषय है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि हादसे में घायल और मृतकों के परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि प्रदान की जाए।

गोदारा बोले- भाजपा का अंता रोड शो सफल

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार किया। गोदारा ने कहा कि डोटासरा सदैव अनर्गल बयानबाजी करते हैं और उन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार में 5 साल तक अशोक गहलोत की कुर्सी बचाने के लिए गुटबाजी चली और यह आज भी जारी है। उन्होंने कांग्रेस के विभिन्न गुटों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी डोटासरा कांग्रेस, गहलोत कांग्रेस, पायलट कांग्रेस और टीकाराम जूली कांग्रेस में बटी हुई है। गोदारा ने अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि भाजपा का रोड शो ऐतिहासिक और सफल रहा। सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता अंता पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। मंत्री ने दावा किया कि यह उपचुनाव भी पिछले साल की तरह भाजपा की जीत का संकेत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery