Friday, June, 27,2025

संस्कारों के बल पर आगे बढ़ें ब्राह्मण

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि बाह्मणों को अपने संस्कारों को प्रबल करते हुए समाज को दिशा एवं मार्गदर्शन देना चाहिए। ब्राह्मण समाज ने सदैव परहित में कार्य किया है। ब्राह्मण बच्चों को संस्कारित कर भगवान परशुराम की तरह जितेन्द्रिय बनना चाहिए। वे रविवार को कॉन्स्टिट्यूशन कलब में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण रत्न' सम्मान समारोह में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रमों के समापन अवसर पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर 'फर्स्ट इंडिया' के डिजिटल हेड शिशिर अवस्थी और 'मच बेधड़क' हिंदी समाचार पत्र के चीफ रिपोर्टर हिमांशु शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समाज की 65 प्रतिभाओं को 'ब्राह्मण रत्न' से सम्मानित किया गया। सर्व बाह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि 'सर्वजन सुखय' की भावना से समाज को राह दिखाने वाला ब्राह्मण आज पिछड़ रहा है। उसे भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। पूर्व सांसद रामवरण बोहरा ने कहा कि जब ब्राह्मण आगे बढ़ेगा तो देश में सामाजिक समरसता भी बढ़ेगी। विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा और अन्य संगठनों को मिलकर समाज को संगठित करना चाहिए और लोकतंत्र में अपनी ताकत दिखानी चाहिए।

रचनात्मक कार्यों की ओर बढ़ें संगठन

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि सभी ब्राह्मण संगठनों को अब रचनात्मक कार्यों की और बढ़ना चाहिए। राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर ने कहा कि ब्राह्मणों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। भगवान परशुराम के विषय में अज्ञानवश जो भ्रांतियां फैली हैं, उन्हें दूर करना होगा। इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त निदेशक (डीपीआर) गोविन्द पारीक और एडीएचसी गामेशिया ने 'ब्राह्माण और सर्व समाज' विषय पर अपने विचार साझा किए। सर्व ब्राह्मण महासभा की देश-विदेश में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा की पुत्री मेधना शमाँ को भी 'ब्राह्मण रत्न' सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के पदाधिकारियों ने गब्बर कटारा, दिनेश शर्मा, अनिल सारस्वत और कमलेश शर्मा सहित अतिथियों का माल्यार्पण, दुपट्टा और साफा पहनाकर स्वागत किया। अंत में हरिप्रसाद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery