Saturday, October, 11,2025

बोदूराम की मदद के लिए नेताओं ने बढ़ाए हाथ

जयपुर:  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 51 साल तक निष्ठा और समर्पण से काम करने के बाद गुमनामी के अंधेरे में खोए बोदूराम डाबी अब बीमारियों और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। गुमनाम बोदूराम को 'सच बेधड़क' ने फिर से सामने लाने के बाद उनके इलाज और आर्थिक मदद के लिए नेताओं के हाथ आगे बढ़े हैं। 'सच बेधड़क' में खबर प्रकाशित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मानसरोवर स्थित साकेत अस्पताल पहुंचे और बोदूराम से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने निशुल्क इलाज और आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया। 'सच बेधड़क' में बोदूराम डाबी की स्थिति प्रकाश में आने के बाद सोशल मीडिया और कांग्रेस में हलचल शुरू हो गई। कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी बोदूराम से संपर्क साधा।

कोई परेशानी नहीं आने देंगे: गहलोत

मामला सामने आने के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत उदयपुर से जयपुर पहुंचते ही सीधे एयरपोर्ट से अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बोदूराम का हाल जाना। गहलोत ने कहा कि जब मैंने एनएसयूआई की राजनीति शुरू की थी, तब बोदूराम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कर्मचारी थे। 50 साल का अरसा हो चुका है। 5 साल पहले ही पीसीसी से रिटायर हुए थे। बीमारी से जूझ रहे थे, इसलिए उनसे मिला हूं। काफी सुधार है। उनकी पत्नी की भी तबीयत ठीक नहीं है। हम लोग उनका ख्याल रखते रहे हैं और पहले भी उनकी आर्थिक मदद करते रहे हैं। गहलोत ने आश्वस्त किया है कि किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने देंगे।

PCC का हर कर्मचारी परिवार का सदस्य

बोदूराम के स्वास्थ्य को लेकर पीसीसी महासचिव जसवंत गुर्जर ने कहा कि जो भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय और कांग्रेस से जुड़ा है, हम उनकी हर संभव मदद करेंगे। सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं। बोदूराम और उनके परिवार के इलाज से लेकर उनकी हर परिस्थिति में पीसीसी मदद के लिए खड़ी रहेगी। वहीं, विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट से हमें बोदूराम की हर संभव मदद के निर्देश मिले हैं। बोदूराम के परिवार से बात की है, और सभी मिलकर सोमवार को उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि बोदूराम की मदद के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। कोरोना काल में भी इलाज से लेकर आर्थिक मदद और राशन उपलब्ध कराने का काम किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery