Monday, March, 16,2026

भाजयुमो का कांग्रेस वॉर रूम के बाहर प्रदर्शन

जयपुर: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में कांग्रेस के पीसीसी वॉर रूम के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता वॉर रूम का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दाधीच सर्किल के पास रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल पर किए गए विरोध के खिलाफ यह प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर नाराजगी जताई और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी प्रगति, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बढ़ती नेतृत्व क्षमता को स्वीकार कर रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय आयोजन का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने प्रदेशभर में कांग्रेस के विरोध में जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा भी की, ताकि युवाओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जा सके।

भारत की छवि खराब करने की कोशिश: भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा और महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि AI समिट जैसे वैश्विक आयोजन में विरोध प्रदर्शन यह दर्शाता है कि कांग्रेस विश्व पटल पर भारत की छवि खराब करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं में नैतिकता बची है तो उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

यूथ कांग्रेस ने कोई देश विरोधी कार्य नहीं कियाः यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पलटवार करते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस ने कोई देश विरोधी कार्य नहीं किया। उनका कहना था कि सरकार ट्रेड डील जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है और प्रदर्शन देशहित में किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery