Friday, June, 27,2025

देश छह महीने और आजाद नहीं होता, तो देश का बंटवारा नहीं होता

जयपुर: भाजपा की ओर से वक्फ सुधार जनजागरण अभियान बुधवार को शुरू किया गया। अभियान के तहत जयपुर शहर के आदर्श नगर के खालसा हेरिटेज में प्रमुख नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि यदि देश छह महीने और आजाद नहीं होता, तो देश का बंटवारा नहीं होता। इससे देश में मुसलमान और मजबूत होते। उन्होंने कांग्रेस और नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की एकता और अखंडता की बात करने वाले ये कहने लगे थे कि हिन्दू और मुसलमान एक साथ नहीं रह सकते। कांग्रेस चाहती तो देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल होती, लेकिन कांग्रेस ने मुसलमानों को डर दिखा कर अपने साथ बांधे रखा।

कांग्रेस ने मुसलमान को मोची, दर्जी, होटल का वेटर, बैंड बजाने वाला व पंचर ठीक करने वाला बनाने के अलावा कुछ नहीं दिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, आदर्श नगर से भाजपा प्रत्याशी रहे रवि नैय्यर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

केंद्रीय नौकरियों में मुस्लिम वर्ग की 9.5 प्रतिशत भागीदारी

भाजपा के अभियान के तहत भाजपा मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। इस दौरान राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के महज 11 साल के कार्यकाल में केंद्रीय नौकरियों में 5 प्रतिशत के मुकाबले 9.5 प्रतिशत भागीदारी मुस्लिम वर्ग से हैं। 15 प्रतिशत आबादी वाला मुस्लिम समाज आज पीएम आवास योजना में 31 प्रतिशत, उज्ज्वला योजना में 37 प्रतिशत, मुद्रा में 36 प्रतिशत, जनधन योजना में 42 प्रतिशत लाभान्वित हुआ है। अग्रवाल ने कहा कि कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कर्नाटक की 54 हजार वक्फ संपत्तियों में से 29 हजार संपत्तियों को खुर्द-बुर्द कर दिया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, सीके जाफर शरीफ, सीएम इब्राहिम जैसे नेताओं ने संपत्तियों को कब्जाने का काम किया है।

भाजपा के लिए मुसलमान देश के सम्मानित नागरिकः राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि नया कानून मुस्लिमों के कल्याण के लिए है। इससे गरीब मुसलमानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं के भ्रामक प्रचार का जवाब दें। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेसी दुष्प्रचार करते थे कि भाजपा आएगी तो मुसलमानों को खा जाएगी। आज 11 साल के शासन में मुसलमानों को प्रत्येक योजनाओं का लाभ मिला। भाजपा के लिए मुसलमान देश के सम्मानित नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास देश की सर्वाधिक संपत्ति होने के बावजूद उसका उपयोग मुस्लिम समुदाय की बेहतरी के लिए नहीं हो रहा है। इसलिए जरूरी है कि अल्लाह की संपत्ति पर डाका डालने वालों को बेनकाब किया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery