Tuesday, April, 22,2025

कांग्रेस ने दलितों के मुद्दों व डॉ. अंबेडकर की हमेशा उपेक्षा की: अरुण सिंह

जयपुर: दलितों के सम्मान को लेकर भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर हमलावार हैं। बाबा साहेब जयंती पखवाड़े को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सोमवार को झुंझुनूं के सूचना केंद्र सभागार में मुख्य वक्ता के रूप कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अरुण सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस ने बार-बार धोखा दिया, जबकि भाजपा ने सदैव उनका सम्मान किया। कांग्रेस ने अंबेडकर की हमेशा उपेक्षा की और उनको हराने की साजिश तक रची। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न देने से इनकार किया, जबकि 1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित कर उनके संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अमूल्य योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी। कांग्रेस में नेहरू और इंदिरा की सरकारों ने संसद में बाबा साहेब के चित्र तक को स्थान नहीं दिया। भाजपा ने 12, अप्रैल 1990 में संसद के केंद्रीय कक्ष में बाबा साहब का चित्र लगाया। मोदी सरकार ने न्यायिक संस्थानों, सुप्रीम कोर्ट परिसर व विधि मंत्रालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की, जिससे संविधान निर्माता के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता को दर्शाया गया।

डोटासरा और कन्हैया कुमार जैसे लोग एक परिवार की कर रहे हैं खिदमतः गोठवाल

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेसी नेताओं द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में प्रेस वार्ता में सफाई देने पर पटलवार करते हुए कहा कि कितने आश्चर्य की बात है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगनाओं में शुमार कन्हैया कुमार अब देश के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए जांच एजेंसियों पर सवाल उठा रहे हैं। जिस कन्हैया कुमार की राष्ट्र के प्रति निष्ठा, लोकतंत्र और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता संदिग्ध हो, वो कन्हैया कुमार अब गांधी-नेहरू परिवार की चरण चाटुकारिता के लिए देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। डोटासरा व कन्हैया कुमार जैसे लोग एक परिवार की खिदमत के अलावा कुछ और नहीं कर सकते। डोटासरा और कन्हैया कुमार किस हैसियत से सवाल कर रहे हैं।

गांधी परिवार ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया

गोठवाल ने कहा कि कन्हैया कुमार उस गांधी परिवार की तारीफ कर रहे है, जिसने डॉ. अंबेडकर का अपमान किया। जिस परिवार के राजीव गांधी ने दलितों के अधिकार आरक्षण के खिलाफ संसद में घंटों तक भाषण दिया। दलित विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस ने अल्पसंख्यक वर्ग तक का शौषण किया। अल्पसंख्यक लोगों को सिर्फ वोट बैंक मानकर यूज किया, लेकिन इन वर्गों का कभी भला नहीं किया। वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग, हर समाज और हर समुदाय का उत्थान किया जा रहा है। बाबा साहेब को सम्मान भी भाजपा और भाजपा समर्थित सरकारों के कार्यकाल में ही दिया गया। ऐसे में इनको जांच एजेंसियों पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery