Friday, September, 26,2025

डोटासरा का व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्धः राठौड़

जयपुर: भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से प्रारंभ होगा और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलेगा।

राठौड़ ने बताया कि इस दौरान राजस्थान के सभी जिलों में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। इनमें स्वच्छता अभियान के तहत प्रेरणादायक महापुरुषों के स्मारकों की सफाई की जाएगी। इसके साथ ही रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे और नशा मुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। दिव्यांगों की सहायता के लिए उन्हें सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे ताकि जरूरतमंदों को इलाज और जांच की सुविधा मिल सके। 

हमारी टीम इनोवेटिव और पॉजिटिव

भाजपा जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने शुक्रवार को नवगठित जिला कार्यकारिणी के साथ प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का सम्मान किया। गुर्जर ने टीम को इनोवेटिव, पॉजिटिव, सब्जेक्टिव, कोलेबोरेटिव व विजनरी बताते हुए सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। राठौड़ ने कार्यकारिणी की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभवी व युवा टीम संगठन को नई ऊंचाई देंगी। गुर्जर ने कहा कि - कार्यकारिणी मोदी, भजनलाल व - राठौड़ के नेतृत्व में संगठन और सेवा में जिले को नंबर वन बनाएगी।

एक अच्छा व्यक्ति बिगड़ गयाः मदन राठौड़

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात पर मदन राठौड़ ने कहा कि एक अच्छा व्यक्ति बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि डोटासरा कभी एक उभरते हुए और परिपक्व नेता के रूप में देखे जाते थे, लेकिन विपक्ष में रहते हुए उनका व्यवहार और भाषा मर्यादाओं के विपरीत हो गई है। उन्होंने कहा कि डोटासरा की ओर से सदन में बार-बार व्यवधान डालना, हल्के शब्दों का प्रयोग करना और आसन का अपमान करना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। भाजपा अध्यक्ष ने डोटासरा के अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पारीक के खिलाफ की गई सार्वजनिक बयानबाजी की भी निंदा की।

उन्होंने कहा कि पारीक जैसे वरिष्ठ नेता को सार्वजनिक मंच पर अपमानित करना अनुचित है और इससे कांग्रेस पार्टी में दरार की स्थिति उत्पन्न हो रही है। राठौड़ ने कहा कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को नाकारा, निक्कमा कहा, अब वो चाहकर भी एक मंच पर मन से नहीं आ सकते, वैसे ही पारीक के लिए डोटासरा ने जो कहा, उसके बाद वो भी मन से आपस में मिल नहीं पाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery