Friday, September, 26,2025

जाति, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति अब नहीं चलेगी: सीएम

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसे लेकर गुरुवार को जयपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की संगठन में कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा राष्ट्र प्रथम की चिंता, निष्ठा, परिश्रम और सेवाभाव की मिसाल है। उन्होंने कहा कि गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जैसे पक्का घर, हर घर में शौचालय, गांव-गांव में बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना। मुख्यमंत्री ने विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में सेवा पखवाड़े
को महत्वपूर्ण कदम बताया। सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और सेवा गतिविधियां करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष धर्मांतरण बिल को लेकर राजनीति कर रहा है। कांग्रेस के नेता विधानसभा में बोलने के बजाय सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन अब जाति, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति नहीं चलेगी।

कांग्रेस का एजेंडा है राष्ट्र विरोधियों का समर्थन करें

प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, मोदी मैराथन, संगोष्ठियां और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति रही है कि जिनका नाम गांधी या नेहरू से न जुड़ा हो, उन्हें वह सम्मान नहीं देती। देशभर में गांधीजी की प्रतिमाएं आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन शास्त्रीजी की प्रतिमाएं नहीं मिलतीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा हमेशा राष्ट्र विरोधियों का समर्थन करना रहा है।

कार्यकर्ताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी जरूरीः राठौड़

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सेवा पखवाड़े को व्यापक रूप से मनाया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत भागीदारी करनी होगी। मोदी विकास मैराथन और फोटो प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। कार्यशाला में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने युवा मैराथन का पोस्टर और टी-शर्ट का विमोचन किया। मंच पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद दामोदर अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। हालांकि, कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी। कार्यशाला में 14 में से 8 सांसद, 118 में से 72 विधायक ही पहुंचे। वहीं, 11 सांसद प्रत्याशियों में से 8 और 82 विधायक प्रत्याशियों में से केवल 42 उपस्थित रहे। साथ ही 6 जिलाध्यक्ष और 35 में से 22 पदाधिकारी भी कार्यशाला में नहीं पहुंचे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery