Sunday, August, 10,2025

सेवा, संगठन और सामाजिक समर्पण का संदेश देगी भाजपा

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी आगामी 8 से 10 अगस्त तक रक्षाबंधन पर्व को पूरे राजस्थान में सेवा, संगठन और सामाजिक समर्पण के रूप में भव्य स्तर पर मनाएगी। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग से जुड़ाव, संगठनात्मक एकता और जनसहभागिता को बढ़ाना है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक मुकेश दाधीच ने बताया कि प्रत्येक जिले में एक जिला महामंत्री और महिला मोर्चा की दो पदाधिकारी (संयोजक व सह-संयोजक) कार्यक्रम का संचालन करेंगी। सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और मंडलों तक ले जाया जाएगा।

ये रहेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम

8 अगस्तः सम्मान व समर्पण दिवस

सम्मान व समर्पण दिवस मनाया जाएगा। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता ट्रैफिक पुलिस, अस्पताल स्टाफ, शिक्षक, पुलिसकर्मी और अन्य सेवाभावी लोगों को राखी बांधकर आभार व्यक्त करेंगे।

9 अगस्तः संगठनात्मक एकता व परिवार दिवस

संगठनात्मक एकता व परिवार दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता परिवार और संगठन के साथ रक्षाबंधन मनाकर "भाजपा परिवार-संकल्पित भारत के लिए समर्पित" संदेश देंगे।

10 अगस्तः सेवा व सामाजिक सद्भाव दिवस

सेवा व सामाजिक सद्भाव दिवस के तहत सैनिकों को राखी भेजी जाएगी और झुग्गी-झोपड़ियों, मजदूर बस्तियों में राखी व मिठाई वितरित की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery