Thursday, April, 30,2026

पंचायत और निकाय चुनाव से पूर्व संगठन मजबूती की रणनीति तेज

जयपुर: प्रदेश में आगामी पंचायत एवं निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने सियासी जमीन मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। 5 से 12 अप्रैल तक पार्टी 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यभर में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करेगी, वहीं 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी है। इन आयोजनों के जरिए भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के साथ-साथ सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन केवल औपचारिक नहीं होगा, बल्कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर जनसंपर्क बढ़ाने का माध्यम बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार सभी जिलों, मंडलों और बूथों पर कार्यक्रम होंगे।

एससी वोट बैंक पर खास नजर

भाजपा ने कार्यक्रमों के जरिए अनुसूचित जाति वर्ग पर विशेष फोकस किया है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाते हुए पार्टी 7 दिन का विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत दलित बस्तियों में चौपाल, जनसंवाद, जागरूकता रैलियां और स्वच्छता अभियान आयोजित होंगे। राजनीतिक दृष्टि से राज्य में करीब 17 प्रतिशत दलित आबादी (लगभग 1.20 करोड़) अहम मानी जाती है। अब तक यह वर्ग भाजपा का पारंपरिक वोटर नहीं माना जाता है, लेकिन भाजपा लगातार इसमें अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

दलित सम्मेलन से साधेंगे सामाजिक समीकरण

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जयपुर के जेईसीआरसी सीतापुरा में दलित सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी है। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा एससी मोर्चा इस आयोजन में अहम भूमिका निभाएगा। पार्टी का लक्ष्य अनुसूचित जाति के विभिन्न समाजों को जोड़कर उन्हें संगठन से जोड़ना और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना है।

एससी मोर्चा बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

जयपुर में शनिवार को आयोजित एससी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुसूचित जाति वर्ग को भाजपा से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया, वहीं भूपेंद्र सैनी और अजीत मांडण ने समन्वय और सक्रियता पर जोर दिया।

एक सप्ताह तक गांव-बस्ती पहुंचेगी भाजपा

5 से 7 अप्रैल तक पार्टी कार्यालयों को सजाने, दीपोत्सव और संगठनात्मक गतिविधियों के जरिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया जाएगा। 6 अप्रैल को ध्वजारोहण, विकास यात्राएं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों का सम्मान जैसे कार्यक्रम होंगे। 7 अप्रैल को अस्पतालों में स्वच्छता अभियान और चिकित्सा कर्मियों का सम्मान कर सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता दी जाएगी। वहीं 10 से 12 अप्रैल तक 'ग्राम एवं बस्ती चलो अभियान' के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंवाद करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

एसटी मोर्चा की नई टीम भी घोषित

भाजपा ने आदिवासी वर्ग में पकड़ मजबूत करने के लिए एसटी मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने टीम का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। कार्यकारिणी में 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री, 19 प्रदेश प्रवक्ता, 22 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 5 को विशेष आमंत्रित सदस्य (स्थाई) के साथ प्रदेश कार्यालय मंत्री, सह मंत्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सह प्रभारी, प्रदेश संयोजक-सह संयोजक के नामों की घोषणा की गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा का यह पूरा अभियान पंचायत और निकाय चुनावों से पहले जमीनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery