Thursday, June, 26,2025

नई टीम का ऐलान संभव, प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ भेज चुके हैं नाम

जयपुर: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होने की संभावना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के 31 मई को जयपुर दौरे के बाद नई टीम का ऐलान हो सकता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नई कार्यकारिणी में शामिल होने वाले नेताओं के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं और नड्डा की मंजूरी के बाद अंतिम घोषणा की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि नड्डा केंद्रीय नेतृत्व से इन नामों को लेकर चर्चा कर हरी झंडी लेकर आएंगे। वहीं, लंबे समय से अटकी राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि गत दिनों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के लगातार दिल्ली दौरे हुए हैं। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार, प्रदेश संगठन की नई टीम और राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जल्द ही शुरू हो सकता है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नड्डा पहली बार राजस्थान आ रहे हैं। नड्डा जयपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ सरकार के काम काज और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। वहीं, प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक भी ले सकते हैं।

प्रदेश मुख्यालय पर बैठकों का दौर

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर नड्डा के दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विभिन्न समूहों के साथ बैठकें कीं, जिनमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, सांसद मंजू शर्मा, जितेंद्र गोठवाल, नाहर सिंह जोधा, मुकेश दाधीच, भूपेंद्र सिंह सैनी, श्रवण सिंह बगड़ी, सुमन शर्मा, अपूर्वा सिंह, स्टेफी चौहान, शहर अध्यक्ष अमित गोयल, विमल अग्रवाल और राजेश जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए। इन बैठकों में संगठनात्मक रणनीति और नई कार्यकारिणी के चयन पर चर्चा हुई।

नड्डा का जयपुर दौरा और अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रम

नड्डा 31 मई को जयपुर में अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 2500 महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने इस आयोजन के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और योगदान पर आधारित नाटक का मंचन भी शामिल है। यह आयोजन बीजेपी के महिला सशक्तीकरण अभियान का हिस्सा है, जिसमें महिला स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों और निर्वाचित प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी होगी।

सियासी नियुक्तियों का दौर भी हो सकता है शुरू

राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न बोडों और आयोगों में सात प्रमुख सियासी नियुक्तियां की थीं। ओंकार सिंह लखावत को ही फरवरी 2024 में राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था, जबकि अन्य सात नेता अभी भी इस दर्जे के इंतजार में हैं। वहीं, बोडौँ, निगमों और आयोगों में और नियुक्तियां होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि इनमें युवाओं, महिलाओं और विधानसभा चुनाव में हारे हुए नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery