Thursday, June, 26,2025

पर्यावरण से लेकर आपातकाल तक जन-जन से सीधा संवाद

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी ने जून माह में राजस्थान में पांच प्रमुख जनअभियानों की घोषणा की है। सोमवार को जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी अभियानों की रूपरेखा साझा की और संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में है तो कार्यकर्ताओं के अनुभवों का उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का 5 जून से 25 जून तक चलने वाले अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने 15 जून तक मंडल समितियों के गठन का निर्देश देते हुए कहा कि समितियों का गठन जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और मंडल अध्यक्ष के सुझावों के आधार पर होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन में किसी भी प्रकार की गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचानः सीएम

सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। 'संकल्प से सिद्धि तक' अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना होगा। 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, जो अब मोदी सरकार की नीतियों के चलते चौथे स्थान पर आ गई है।

भाजपा के पांच प्रमुख अभियान

1.वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान: 5 जून से शुरू होगा। इसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण और रिचार्ज करना है।
2. संकल्प से सिद्धि तक अभियान: 9 जून से 21 जून तक मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
3 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमः 21 जून को पूरे प्रदेश में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
4.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवसः 23 जून को संगोष्ठियों और कार्यशालाओं के जरिए पार्टी विचारों का प्रचार होगा।
5. आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रमः 25 जून को कांग्रेस के आपातकाल को "काले अध्याय" के रूप में जनता के सामने लाया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery