Monday, April, 07,2025

कांग्रेस ने किसानों के साथ किया छलावा: मदन राठौड़

जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोशल मीडिया पर बिजली एवं मूंगफली खरीद के बयान पर पलटवार किया। राठौड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को आज बिजली कंपनियों व किसानों की चिंता होने लगी है, जबकि उनके 5 साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने आपसी लड़ाई के चलते कुछ नहीं किया और अविवेकपूर्ण निर्णयों से बिजली कंपनियों को 1 लाख करोड़ से अधिक के घाटे में पहुंचा दिया था। कांग्रेस सरकार में बिजली उत्पादन के प्लांटों को बंद करके बिजली की कृत्रिम कमी पैदा की गई है और 17 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदी गई, जो कि भ्रष्टाचार का बड़ा खेल था।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार के बनते ही बिजली के क्षेत्र में ऐसिहासिक कार्य किए गए और इसमें भी सोलर एनर्जी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए।

जयपुर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery