Monday, March, 16,2026

हमने गलत नहीं... विकास के काम किए, इसलिए घबराए नहीं

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने कभी गलत काम नहीं किए, बल्कि राज्य में विकास के ठोस कार्य किए हैं। इसलिए किसी से भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जिला अध्यक्षों से अपील की कि वे ठोस तरीके से अपनी बात रखें और विकास के मुद्दों को मजबूती से जनता तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि भाजपा से जुड़े हैं। यहां नियमित ट्रेनिंग होती है, जबकि कांग्रेस में कभी ऐसे ट्रेनिंग कैंप नहीं होते। हम राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है, जहां राष्ट्र के बाद दल और फिर व्यक्ति का स्थान आता है।

वैचारिक प्रतिबद्धता से बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

भजनलाल ने पार्टी के इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि 21 अक्टूबर, 1951 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से हुई थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरित यह विचारधारा आगे बढ़ी और अब विशाल वटवृक्ष बन सकी है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिकारों से अधिक कर्तव्य बोध आवश्यक है। भाजपा राजनीतिक कार्यों के साथ सामाजिक दायित्वों को भी प्राथमिकता देती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य सरकारें सदैव जनहित में कार्य करती रहेंगी।

एआई और आईटी से होगा बूथ सशक्तीकरण

कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया। आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अब भाजपा कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आईटी टूल्स और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें अधिक सक्षम और प्रभावी बनाया जाएगा। आधुनिक तकनीक के दौर में युवाओं को जोड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सोशल मीडिया का भी प्रशिक्षण शामिल किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर से बूथ तक चलेगा अभियान

अभियान के के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि 7 मार्च से 15 अप्रैल तक देशभर में मंडलों के प्रशिक्षण होंगे। उसके बाद जिला और प्रदेश स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। राजस्थान में 9 हजार शक्ति केंद्रों पर बूथ स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। मंडल और जिला स्तर पर सात-सात विषय, जबकि प्रदेश स्तर पर 14 विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से दिल्ली में हाल ही में हुई एआई समिट के बाद संगठनात्मक कार्य में एआई, आईटी और तकनीक का बेहतर उपयोग सिखाया जाएगा। बूथ प्रबंधन, जनकल्याण योजनाओं और विकास मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के गुर भी सिखाए जाएंगे। विष्णुदत्त ने स्पष्ट किया कि यह प्रशिक्षण अखिल भारतीय प्रशिक्षण विभाग का कार्यक्रम है और इसका सीधा संबंध किसी चुनाव से नहीं है, हालांकि भाजपा हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। कार्यशाला में विधायक अजय महावर, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, अभियान की प्रदेश सह संयोजक संतोष अहलावत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery