Sunday, June, 14,2026

200 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में आज होगी महाआरती

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में महाआरती का आयोजन करेगी। भाजपा ने इसे राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान का प्रमुख कार्यक्रम बनाया है। यह आयोजन '12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के' थीम के तहत 21 जून तक चलने वाले विशेष अभियान का हिस्सा है। भाजपा इस अभियान के माध्यम से राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, किसान कल्याण, स्वच्छ भारत अभियान और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से रखेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी भाजपा विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में महाआरती का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और समर्पण के 12 वर्षों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की तैयारियों की समीक्षा

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम भव्य, प्रभावी और जनभागीदारी से पूर्ण होना चाहिए। स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जोडने पर भी विशेष जोर दिया गया।

युवा मोर्चा करेगा आयोजन

भाजपा युवा मोर्चा भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा। युवा मोर्चा की ओर से जयपुर के चांदनी चौक स्थित ब्रजनिधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा सहित अन्य पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और देश को विश्व गुरु बनाने के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा... सुशासन के 12 साल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। वहीं भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा प्रत्याशी सतीश पूनियां ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी कहा कि रक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में देश ने अभूतपूर्व आत्मनिर्भरता हासिल की है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery