Thursday, January, 29,2026

दिल्ली में नितिन नबीन से मिले राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में राजस्थान से कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान दिल्ली में प्रदेश के भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा संगठन के आगामी लक्ष्यों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित संगठन पर्व कार्यक्रम में सहभागिता कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से नवीन उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की विचारधारा, अनुशासन, कार्यसंस्कृति और विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने का स्पष्ट संदेश मिला है। प्रदेश के नेताओं ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा आगामी चुनौतियों के लिए पार्टी पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

सीएम ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रथान से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों, शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं के सशक्तीकरण से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की तथा केंद्र-राज्य समन्वय को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रथान ने राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

भजनलाल कैबिनेट की बैठक आज

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को दोपहर 12 बजे कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है, जबकि दोपहर 12:30 बजे मंत्रिपरिषद की विस्तृत बैठक होगी। इन बैठकों में 28 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विभिन्न विधेयकों, सरकारी प्रस्तावों तथा अन्य विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery