Thursday, June, 26,2025

कंवरलाल मीणा की तीन साल की सजा बरकरार

जयपुर: अंता से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी पर संकट मंडरा रहा है। राजस्थान हाई कोर्ट ने 2005 में लोक सेवक पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में निचली अदालत द्वारा दी गई तीन साल की सजा को बरकरार रखा है। अदालत ने उन्हें तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया। ऐसा नहीं करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। यह मामला 2005 का है जब एक चुनाव के दौरान मीणा ने तत्कालीन एसडीएम रामनिवास मेहता पर रिवॉल्वर तानी थी और वीडियोग्राफी की कैसेट जला दी थी। पहले उन्हें निचली अदालत ने बरी कर दिया था, लेकिन अकलेरा एडीजे कोर्ट ने 2020 में दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट ने अभियुक्त के राजनीतिक साजिश के दावे को खारिज कर दिया। जस्टिस उमाशंकर व्यास ने कहा कि इस प्रकार के अपराध कानून व्यवस्था और लोक सेवकों की सुरक्षा पर सीधा हमला हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery