Friday, June, 27,2025

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई घटना अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में हाथापाई महामंत्री सस्पेंड

जयपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के नव-निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ मौजूद रहे। उनके सामने ही बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के सामने पार्टी के दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे के हाथापाई करते नजर आए। मौके पर मौजूद अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव किया। हालांकि, घटना के बाद अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से सस्पेंड कर दिया।

अल्पसंख्यकों को कांग्रेस ने वोट बैंक समझा

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के लिए उपयोग में लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यकों की चिंता करते हुए तीन तलाक को खत्म करके अल्पसंख्यक महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। आज हमें समझना चाहिए कि भाजपा ही सभी कौम को साथ लेकर चलने वाला संगठन है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने हमेशा आपको वोट बैंक के रूप में उपयोग में लिया है। राठौड बोले कि आप लोगों को कांग्रेस से पूछना चाहिए कि अल्पसंख्यकों के लिए उन्होंने क्या किया है।

यह था मामला

अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष फरीदुद्दीन जैकी ने मंच पर चढ़ने की कोशिश की तो महामंत्री जावेद कुरैशी ने उन्हें रोका। तब दोनों के बीच हाथापाई हो गई। बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों नेताओं को समझा कर मामला शांत किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery