Monday, April, 07,2025

तुष्टीकरण की राजनीति नहीं होगी बर्दाश्तः मदन राठौड़

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता रामजीलाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा के खिलाफ दिए गए बयान को घटिया, घृणित और अमर्यादित बताया।

राठौड़ ने कहा कि सुमन के बयान की जितनी निंदा की जाए, उतनी ही कम है। सुमन ने न तो इतिहास का अध्ययन किया है और ना ही उन्हें इतिहास की जानकारी है। केवल तुष्टीकरण की नीति और वोट बैंक की राजनीति के चलते राणा सांगा के खिलाफ इस तरह की ओछी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सुमन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि समाज को तोड़ने, बांटने और आपस में लड़वाने का काम समाजवादी पार्टी के नेता ने किया है।

यह अत्यंत निंदनीय है। तुष्टीकरण की पराकाष्ठा हो गई है कि जिस महाराणा सांगा ने हिंदू समाज और हिंदुस्तान के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया, अपने शरीर पर 80 से अधिक घाव हो जाने के बावजूद लड़ा और साहस का परिचय दिया, उस महापुरुष के खिलाफ एक सांसद वोट बैंक के खातिर इस तरह के घटिया शब्दों का इस्तेमाल करता है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राठौड़ ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कुछ सांसद हमारे देश पर आक्रमण करने वालों और देश को लूट कर ले जाने वालों की प्रशंसा कर रहे हैं और जो इस देश के रक्षक थे, इस देश की सीमा, इस देश के समाज और इस देश की मान-मर्यादा की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की परवाह नहीं की, उनका अपमान कर रहे हैं। यह अपमान कोई भी राष्ट्रभक्त सहन नहीं करेगा।

कांग्रेस और सहयोगी दल समाज को तोड़ने के लिए फैला रहे हैं भ्रम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही नहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इंडी गठबंधन देश और समाज को तोड़ने का षड्यंत्र रच रहे है। हिंदू-मुस्लिमों को बांटने, लड़ाने और मुस्लिमों को बहुसंख्यक समाज से डराकर राजनीति कर रहे हैं। यह सही नहीं है। कांग्रेस शासित प्रदेश कर्नाटक में इनका असली चेहरा देशवासियों के सामने आ गया है। कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री सदन में मुस्लिमों को ठेकों में भी 4% आरक्षण देने और जरूरत पड़ने पर संविधान को बदलने तक का प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, देश के सामने संविधान के रक्षक बनने का ढोंग करते हैं और सदन के अंदर संविधान बदलने का प्रस्ताव ला रहे हैं। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की कुनीतियों के चलते वहां प्रति व्यक्ति कर्ज 1 लाख तक पहुंच गया है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार वक्फ की संपत्तियों की मरम्मत के लिए 150 करोड़, अल्पसंख्यक कॉलोनियों व बस्तियों के विकास के लिए 1 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा कर रही है,

जबकि अन्य समाज के लिए ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस और इसके सहयोगी दल समाज को तोड़ने के लिए भ्रम फैला रहे हैं, षड्यंत्र रच रहे है कि भाजपा वाले खा जाएंगे, भाजपा आ जाएगी तो आपको समाप्त कर देंगे, इस तरह डराकर वोट बैंक को कैप्चर किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा सर्व समाज को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। सभी वर्ग, समाज और समुदाय के कल्याण तथा उत्थान के लिए भाजपा योजनाएं बना रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी कहा था कि हमें किसी की पूजा पद्धति से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आप में राष्ट्र चरित्र, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण होना चाहिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery