Thursday, January, 29,2026

तय समय पर होंगे चुनाव, कांग्रेस ने कर रखा था गलत परिसीमनः राठौड़

जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को दौसा का दौरा किया और मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पंचायत चुनावों से लेकर कांग्रेस की नीतियों तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। राठौड़ ने कहा कि पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे। पहले कांग्रेस सरकार ने गलत परिसीमन किया था, जिसके कारण देरी हुई। अब सब कुछ सही करके चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के विरोध को नौटंकी करार दिया। अरावली और मनरेगा जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के रुख को भी उन्होंने आलोचना का विषय बताया। विधायकों के स्टिंग ऑपरेशन पर राठौड़ ने इसे काल्पनिक से अधिक कुछ नहीं बताया। राठौड़ ने कांग्रेस को पुरानी पार्टी बताते हुए कहा कि अब उसका जमाना चला गया है। डोटासरा के 'पर्ची' वाले बयानों पर राठौड़ ने कहा कि डोटासरा कहीं से पर्ची आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी पर्ची तो जाने वाली है। प्रदेश अध्यक्ष पद का भी पता नहीं क्या होगा। शिक्षा मंत्री रहते डोटासरा पर ट्रांसफर में पैसे लेने के आरोप लगे थे। अशोक गहलोत की मौजूदगी में शिक्षकों ने खुलेआम यह बात कही थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery