Monday, August, 11,2025

अब नहीं चलेगी गहलोत की जादूगरीः राठौड़

जयपुर: राजस्थान में सियासी बयानबाजी जारी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जुबानी हमला बोला। राठौड़ ने गहलोत और कांग्रेस पर आपातकाल को लेकर लोकतंत्र की दुहाई देने का आरोप लगाया, जबकि देवनानी ने गहलोत के आरएसएस कार्यकर्ता वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें आरएसएस की शाखा में जाकर समझ बढ़ानी चाहिए। दोनों नेताओं ने गहलोत के बयानों को बेबुनियाद और सियासी नाटक करार दिया। राठौड़ ने जयपुर में पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस 'संविधान बचाओ यात्रा' के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने गहलोत के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश का दावा किया था को खारिज करते हुए कहा कि गहलोत को लगता है कि उनकी सरकार जैसी अंदरूनी कलह भाजपा में भी है। उनकी जादूगरी यहां नहीं चलेगी।

गहलोत को एक और जन्म लेना पड़ेगा

भीलवाड़ा में रविवार को मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने गहलोत के आरएसएस कार्यकर्ता वाले बयान कहा कि हां, मैं आरएसएस का कार्यकर्ता हूं और मुझे इस पर गर्व है। गहलोत को आरएसएस की समझ नहीं है। देवनानी ने गहलोत को सलाह दी कि वे अपनी पार्टी की चिंता करें। गहलोत को आरएसएस को समझने के लिए एक और जन्म लेना पड़ेगा।

जयकृष्ण मामले में रिपोर्ट का इंतजार

देवनानी ने बाप के विधायक जयकृष्ण पटेल के मामले में कहा कि जांच सदाचार कमेटी को सौंपी गई है। कमेटी की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी, जिसके आधार पर पटेल के खिलाफ कार्रवाई का मसौदा तैयार होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा का निर्णय अंतिम होगा। देवनानी ने बताया कि विधानसभा सत्र की तारीख तय करने के लिए सरकार और संसदीय कार्य मंत्री से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को पिछला सत्र समाप्त होने के बाद छह माह के भीतर सत्र बुलाना अनिवार्य है। इसलिए जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में सत्र शुरू होने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery