Tuesday, November, 25,2025

मत चोरी का आरोप लगाने वालों पर परिणाम झन्नाटेदार तमाचा

जयपुर:  भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एक राजस्थान प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने मंगलवार क जयपुर में प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर तीखा पलटवार किया। डॉ. अग्रवाल ने कह कि कांग्रेस बेतुके आरोपों और भ्रामक बयानबाजी के जरिए राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जबकि अंता उपचुनाव का परिणाम भाजपा की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक आस्था का स्पष्ट प्रमाण है। अंता चुनाव ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा शासन में चुनाव पूरी ईमानदारी औन निष्पक्षता के साथ संपन्न होते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकान दिल्ली और राजस्थान दोनों जगह है और छह माह से चुनाव तय थे यदि भाजपा चाहती तो प्रशासनिक नियंत्रण के आधार पर चुनाव क प्रभावित कर सकती थी, परंतु ऐसा नहीं किया गया। अगर हम चाहते त अंता चुनाव भी हमारी जेब में होता लेकिन यहां 81 फीसदी मतदान यह दर्शाता है कि जनता ने स्वतंत्र होकन अपने मताधिकार का प्रयोग किया है डॉ. अग्रवाल ने दो टूक कहा कि ज लोग भाजपा पर मत चोरी के आरोप लगा रहे थे, अंता का परिणाम उनके लिए झन्नाटेदार तमाचा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीनगर की अधिकांश सीट पर भाजपा हार गई, फिर भी 70 फीसदी मतदान हुआ। यह भाजपा की लोकतांत्रिक निष्ठा और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का प्रमाण है।

गहलोत अब 'आउटडेटेड' हो चुके

अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गहलोत अब 'टाइम से बाहर' (आउटडेटेड) हो चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज किया कि भाजपा जुमलेबाजी करती है। उन्होंने कहा कि अगर हम जुमलेबाजी करते तो बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के चुनाव हम नहीं जीतते। हम इसलिए जीते, क्योंकि पीएम मोदी के बोल और जनता के मन का समन्वय हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कुछ भी संवाद करते हैं, वह सीथा जनता के दिल में उतर जाता है और यही हमारी जीत का आधार है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 65 वर्षों तक कांग्रेस सिर्फ 'गरीबी हटाओ' के जुमले देती रही, जबकि भाजपा ने पिछले 11 वर्षों में गरीब तबके के जीवन को वास्तविक रूप से बदला है। वहीं, अग्रवाल ने चुनाव आयोग को हाईजैक करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस 65 वर्षों तक चुनाव आयोग पर दबाव बनाती रही, इसी कारण उसे आज भी वही एहसास होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ, एसडीएम, जिला चुनाव अधिकारी, सभी राज्य सरकार की ओर से नियुक्त और नियंत्रित अधिकारी होते हैं। बिहार में कांग्रेस के सिर्फ छह विधायकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गहलोत को सलाह देता हूं कि राजस्थान छोड़कर बिहार चले जाएं और अपने छह विधायकों को बचा लें। अभी गहलोत की जरूरत बिहार कांग्रेस को है। उन्होंने सुना है कि बिहार में जीते कांग्रेस के सभी 6 विधायक जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो सकते हैं। राधा मोहन ने कहा कि वह यह बात बीजेपी के बारे में नहीं कह रहे, बल्कि उन्होंने ऐसा बिहार के कुछ नेताओं से सुना है। अग्रवाल ने गहलोत को उनकी सरकार बचाने के घटनाक्रम को याद दिलाते हुए कहा कि जब सरकार में रहते सचिन पायलट गहलोत के साथ खेल खेला करते थे और अपनी सरकार को बचाने के लिए गहलोत जिस तरह अपने विधायकों को बांधा करते थे, वैसे ही उनकी जरूरत अब बिहार में दिख रही है।

26 को रवाना होगी यमुना प्रवाह, सीएम भजनलाल दिखाएंगे हरी झंडी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सरदार @ 150 यूनिटी मार्च की प्रदेश कार्यशाला में पार्टी नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र-निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसी कार्यशाला में भाग लेने आए सांसद डॉ. राधा मोहनदास ने कहा कि कांग्रेस ने न सिर्फ पटेल से प्रधानमंत्री पद छीना, बल्कि उन्हें 1991 में भारत रत्न देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव को सजा तक दी। उन्होंने कहा कि सरदार @ 150 यूनिटी मार्च पटेल के व्यक्तित्व, राष्ट्र एकीकरण के प्रयास और उनके वास्तविक ऐतिहासिक योगदान को जनता तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह यूनिटी मार्च भारत की एकता, अखंडता और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। राजस्थान से निकलने वाली गंगा और यमुना प्रवाह का प्रदेश में भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक जितेंद्र गोठवाल ने बताया कि गंगा प्रवाह 22 नवंबर को नई दिल्ली से चलकर अलवर, कोटा, उदयपुर होते हुए गुजरात जाएगी। यमुना प्रवाह 26 नवंबर को जयपुर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से हरी डांडी दिखाकर रवाना की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery