Tuesday, August, 12,2025

घोषणा से पहले कार्यकारिणी वायरल, फिर बार-बार सफाई

जयपुर: भाजपा जयपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित करने को लेकर जिला अध्यक्ष अमित गोयल की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद गोयल ने खुद सबसे पहले इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया, लेकिन कुछ ही समय बाद पदाधिकारियों के नामों वाली वह पोस्ट डिलीट कर दी गई। इसके बाद गोयल ने वार-बार सफाई दी। इस पूरे घटनाक्रम ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारियों को पहले सोशल मीडिया पर बधाइयां मिलनी शुरू हुई। कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी, लेकिन यह खुशी कुछ घंटों तक ही ठहर सकी।

पदाधिकारियों को फोन कॉल्स और मैसेज के जरिए शुभकामनाएं मिलने लगी, लेकिन बधाइयों के कुछ ही समय बाद गोयल ने फिर से पोस्ट किया कि यह सूची वैध नहीं है, जिससे सूची में शामिल हुए 34 पदाधिकारियों और उनके समर्थकों के चेहरों पर मायूसी छा गई। इस सूची में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री सहित प्रवक्ता, मीडिया, आईटी, सोशल मीडिया पदाधिकारियों के नाम शामिल थे।

पहली बार नहीं जब ऐसा हुआ है, युवा मोर्चा में भी हो चुका

यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा हुआ है। कुछ दिन पहले युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद डिलीट की गई थी, जो आज तक नहीं बनी। अब शहर जिला कार्यकारिणी को लेकर भी ऐसी ही स्थिति हो गई है। अमित गोयल का कहना है कि सूची पर प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी जरूरी है और अंतिम मुहर के बाद ही इसे जारी किया जाएगा। लेकिन जिस तरह से यह घटनाक्रम सामने आया है, उससे लगता है कि या तो गोयल ने जल्दबाजी में सूची जारी की या फिर संगठन के भीतर संवाद की कमी है। गोयल की ओर से कार्यकारिणी की घोषणा के बाद तीन बार यू-टर्न लेने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में असमंजस है। पहले सूची सोशल मीडिया पर जारी की, फिर हटाकर सफाई दी और अब सूची को अमान्य बता नया विवाद खड़ा कर दिया। सूची में कुछ नामों के सामने 'सिफारिश' लिखा होना विवाद का प्रमुख कारण बना।

पहले कंप्यूटर ऑपरेटर पर लगाया आरोप

सूची जारी होने के बाद जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर सारा दोष मढ़ दिया और सोशल मीडिया पर लिखा कि कंप्यूटर ऑपरेटर की ओर से प्रस्तावित कार्यकारिणी की कॉपी भूलवश डाल दी गई है। जयपुर शहर की कार्यकारिणी कुछ समय बाद विधिवत घोषित की जाएगी, लेकिन इसके बाद संगठन से फटकार लगी तो फिर इस पोस्ट को भी डिलीट कर दिया गया और एक नई पोस्ट में लिखा गया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई कार्यकारिणी अभी वैध नहीं है, लेकिन इन पोस्ट्स में वह यह बताना भूल गए कि उनके निजी अकाउंट से यह पोस्ट कंप्यूटर ऑपरेटर ने की थी या खुद उन्होंने। वहीं जो सूची पोस्ट हुई थी, उस पर जिलाध्यक्ष के खुद के हस्ताक्षर थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery