Tuesday, August, 12,2025

'हर घर तिरंगा' अभियान से चढ़ेगा राष्ट्रभक्ति का रंग

जयपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा एक बार फिर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगने जा रही है। पार्टी ने 10 से 14 अगस्त तक पूरे राजस्थान में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाने का ऐलान किया है। इस दौरान सभी जिलों और गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को भाजपा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाएगी, जिसमें मौन जुलूस के जरिए देश के विभाजन की पीड़ा और बलिदानों को याद किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य नई पीढ़ी को उस ऐतिहासिक त्रासदी से अवगत कराना है, जिसने लाखों लोगों को विस्थापित कर दिया था। अभियान के तहत शहीद स्मारकों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में शहीदों की तस्वीरें और सैन्य प्रतीक भी शामिल किए जाएंगे।

पांच दिन तक निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएं

अभियान के प्रदेश संयोजक एवं 'भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि पांच दिन तक प्रदेशभर में मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे और युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैलियों का आयोजन किया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक हर घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा, वहीं 15 अगस्त की शाम को राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा जाएगा।

घर-घर फहराया जाएगा तिरंगा

भाजपा नेता अशोक परनामी ने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक प्रदेशभर के सभी शहीद स्मारकों और प्रतिमाओं पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता शहीदों व युद्ध वीरों के परिजनों का सम्मान करेंगे, साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। तिरंगा यात्रा के दौरान शहीदों की तस्वीरों और सैन्य प्रतीकों के साथ भारत माता के जयकारे लगाए जाएंगे। अभियान की व्यापक तैयारियों के लिए भाजपा ने जिला, संभागम और प्रदेश स्तर पर टोलियों का गठन किया है। इसकी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 7 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मार्गदर्शन देंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी और मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery