Saturday, July, 25,2026

कांग्रेस ने समाज को तोड़ा, हमने विकास किया: सीएम

जयपुर: स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के जरिए सामाजिक समरसता के साथ संगठन विस्तार का बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। जयपुर के आरआईसी सेंटर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने और तुष्टिकरण की राजनीति की, जबकि भाजपा ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार बिजली खरीदने की बात करती थी, जबकि आज राजस्थान बिजली उत्पादन कर दूसरे राज्यों को बेचने की स्थिति में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई करते हुए 450 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल किया कि जब कांग्रेस शासन में लगातार पेपर लीक हो रहे थे और युवा परेशान थे, तब वे कहां थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने का आह्वान किया। भाजपा ने वन स्टेट, वन इलेक्शन का जो संकल्प लिया है, उसे भी पूरा किया जाएगा।

समरसता यात्रा 5 अक्टूबर से

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत डेरा सच्चखंड बल्लां (जालंधर) से होगी। संत रविदास के चित्र से सुसज्जित रथ विभिन्न राज्यों में जाएगा। वहीं 26 नवंबर से 15 जनवरी तक छात्रावास संपर्क अभियान चलाकर सामाजिक समरसता के कार्यक्रम होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने बताया कि 29 जुलाई, 2026 से 20 फरवरी, 2027 तक चलने वाले अभियान में कलश वंदन, दीप महोत्सव, संत संपर्क अभियान, समरसता यात्रा और छात्रावास संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित होगे। वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर से पवित्र कलश और मिट्टी प्रदेशभर में पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जातिवाद, गोत्रवाद और क्षेत्रवाद जैसी संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, कैलाश मेघवाल, डॉ. मिथिलेश गौतम, निहालचंद मेघवाल, अनिता भदेल, चंद्रकांता मेघवाल, जगसीराम कोली सहित प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery