Thursday, April, 30,2026

कार्यकर्ता पार्टी को सशक्त और अजेय बनाएं: सीएम

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, विकास और सेवा की भावना से कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि इसी के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर भाजपा की सरकार होने के कारण कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने सभी से जनता के बीच रहकर कार्य करने और पार्टी को 'सशक्त एवं अजेय' बनाने का लक्ष्य रखने की अपील की। उन्होंने जनसंघ से भाजपा तक के सफर को याद करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है और 'राष्ट्र सर्वोपरि' पार्टी की मूल भावना है।

भाजपा ने राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है और आगामी चुनावों को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटना होगा। राठौड़ ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देशभर में विकास और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को नई दिशा मिल रही है। केंद्र और राज्य सरकारें आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर मंत्री जवाहर सिंह बेढम, गौतम दक सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery