Friday, September, 26,2025

150 पदयात्रा के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन

जयपुर:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी सांसद खेल महोत्सव और 150 पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल की ओर से जारी की गई इस सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों से वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। पूर्व चेयरमैन यूआईटी बीकानेर से महावीर रांका को भी इस समिति में जगह दी गई है।

इसके अलावा समिति में शामिल अन्य प्रमुख सदस्यों में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग, धरियावद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा, जोधपुर के पूर्व जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल और झुंझुनूं भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज शामिल हैं। यह समिति प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार कार्य करेगी। पारीक ने बताया कि इसके जरिए भाजपा युवाओं को जोड़ने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी।

राज्य स्तरीय समिति को आयोजन की संपूर्ण तैयारी और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भाजपा ने शनिवार को इन खेलों को लेकर केंद्रीय और राज्य के विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी थी। इनमें प्रमुख नेताओं में लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, चूरू में सांसद घनश्याम तिवाड़ी, झुंझुनूं में प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण लाल पंचारिया, सीकर में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जयपुर ग्रामीण में सांसद राव राजेंद्र सिंह, जयपुर शहर में सांसद मंजू शर्मा, अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भरतपुर में पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल, करौली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, दौसा में पूर्व सांसद मनोज राजौरिया, टोंक-सवाई माधोपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, अजमेर में केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, नागौर में सांसद राजेंद्र गहलोत, पाली में सांसद पीपी चौधरी, जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बाड़मेर में पूर्व सांसद कैलाश चौधरी, जालौर में सांसद लुम्बाराम चौधरी, उदयपुर में सांसद मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा में सांसद चुन्नीलाल गरासिया, चित्तौड़गढ़ में सांसद सोपी जोशी, राजसमंद में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, भीलवाड़ा में सांसद दामोदर अग्रवाल, कोटा में विशाल शर्मा और झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery