Thursday, June, 26,2025

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने लगाया अशोक का पौधा

जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

राठौड़ ने कहा कि मानसून का आगमन वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। वृक्षारोपण का व्यापक स्तर पर अभियान चलाएं और ऐसे स्थानों का चयन करें, जहां पेड़ कटाई से बच सकें। राठौड़ ने कहा कि मानसून में पौधारोपण में कम श्रम और समय लगता है, जिससे अधिक से अधिक पेड़ लगाए जा सकते हैं। मानसून के दौरान वर्षा जल को संरक्षित करना आवश्यक है। तालाबों, बावड़ियों और जलमार्गों को साफ-सुथरा रखें और उनमें अतिक्रमण न होने दें।

बालमुकुंदाचार्य ने किया बावड़ी का पूजन

हवामहल विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के लिए 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान वार्ड नंबर 11 के आमेर रोड स्थित प्राचीन काले हनुमान मंदिर में बावड़ी की षोडशोपचार पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया और बावड़ी का पूजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जिला अध्यक्ष अमित गोयल तथा पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery