Monday, March, 16,2026

कार्यकर्ताओं को प्रभावी वक्ता बनाने की पहल

जयपुर: भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत विचारधारा से लैस करना और उन्हें प्रभावी वक्ता बनाना है, ताकि वे जनता तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आसानी से पहुंचा सकें।

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रदेश प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कुल 215 वक्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं सांसद वीडी शर्मा, राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी राजकुमार फुलवरिया, प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश सह संयोजक मनीष पारीक, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के प्रति समर्पण पर जोर दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery