Wednesday, April, 23,2025

कांग्रेस ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया, तो उन्हें ऐसा लग रहा

जयपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस की ओर से भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने के आरोप पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के आरोपों पर राठौड़ ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना काम करती हैं।

नीतीश कुमार सरकार के मंत्रियों पर ईडी की कार्रवाई और उसके बाद उनके भाजपा के साथ गठबंधन के आरोप पर राठौड़ ने कहा कि तत्कालीन नीतीश कुमार सरकार के मंत्रियों पर कार्रवाई की, लेकिन उनके वहां कुछ नहीं मिला, तो दोबारा उन पर छापा क्यों डाला जाए। जांच एजेंसियां अपने नियम के अनुसार कार्रवाई कर रही हैं। कांग्रेस ने अपने समय में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया होगा, इसलिए उन्हें ऐसा लगता है, कि अभी भी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी जांच एजेंसी का दुरुपयोग नहीं करती है।

करप्शन किया, उन्हें वैसा ही दिखता है

राठौड ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को आरएसएस की जानकारी नहीं है। आरएसएस जॉइन करने पर पता लगेगा कि आरएसएस कैसे धन अर्जित करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड की तरह बड़े गबन किए होंगे, तो उन्हें ऐसा लगता है, कि बीजेपी आरएसएस के जरिए कुछ गलत काम कर रही हैं। हैं। उन्होंने करप्शन का खुला खेल खेला, तो उन्हें अब भाजपा सरकार में भी, वैसे ही करप्शन दिखाई देते हैं।

भाजपा का वक्फ सुधार जन जागरण अभियान जारी, जयपुर में हुई कार्यशाला

भाजपा के वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जयपुर शहर कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में हुआ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन देशवासियों को गुमराह करके समाज को बांटने, समाज में जाति वैमनस्य पैदा करने और समाज में वर्ग संघर्ष करने का प्रयास कर रहे हैं। यह काम वो ही लोग कर रहे हैं, जो वक्फ की संपत्ति पर काबिज हैं। राठौड़ ने कहा कि वक्फ संशोधन का मुख्य उद्देश्य वक्फ की 38 लाख एकड़ जमीन से होने वाली आय का उपयोग गरीब मुस्लिमों के लिए किया जाए। अल्लाह की संपत्ति से होने वाली आय उस समाज के उत्थान के लिए लगनी चाहिए। गरीब मुस्लिम वर्ग को लाभ ना देकर स्वयं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर आरोप लगाते हुए कहा कि खरगे ने वक्फ की जमीन को पहले ले लिया और अब उसे कानून के डर से वापस लौटा रहे हैं। अगर उन्हें वापस लौटाना ही था, तो फिर पहले लिया क्यों।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery