Friday, September, 26,2025

भ्रष्टाचार में संलिप्त विपक्षी नेताओं को जेल का डर: राठौड़

जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को विपक्ष पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने मीडिया से कहा कि विपक्ष के अधिकांश नेता भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त हैं और न्यायालय से जमानत पर बाहर हैं। राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, रॉबर्ट वाड़ा, पूर्व वित्त मंत्री और उनके पुत्र सभी जमानत पर हैं। यही कारण है कि वे प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि अगर कानून सख्त हुआ तो जेल जाना पड़ सकता है। राठौड़ ने कांग्रेस पर तंज कसते कहा कि यह वही स्थिति है, जिसे कहावत में कहा गया है 'चोर की दाढ़ी में तिनका'। उन्होंने कहा कि यह विधेयक किसी व्यक्ति विशेष या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के खिलाफ है। विधेयक में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री जैसे पदों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने पूछा कि फिर डर किसे होना चाहिए? भाजपा को तो नहीं, क्योंकि हमारा प्रशासन स्वच्छ और व्यक्तिगत जीवन आदर्श, पारदर्शिता एवं उच्च नैतिक मूल्यों पर आधारित है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया है, जिसमें सभी दलों के सदस्य शामिल होंगे और निष्पक्ष रूप  से निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि शाह ने यह साहसिक पहल कर दुनिया को दिखा दिया कि भाजपा वाकई में एक अलग तरह की पार्टी है।

निर्वाचन आयोग में बीजेपी का हस्तक्षेप नहीं

राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार में वन स्टेट वन इलेक्शन को लेकर उत्पन्न हुई टकराव की स्थिति पर मदन राठौड ने कहा कि हम ऐसा कानून बनाना चाहते हैं, जिसमें एक साथ चुनाव हो जाएं। इसका बहुत फायदा है। एक साथ चुनाव हो जाए और उसके बाद सभी लोग एक साथ विकास में लगें। निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और उसमें भाजपा का कोई हस्तक्षेप नहीं है। हमें तो मैदान में लड़ने के लिए कहा जाएगा तो हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery