Tuesday, November, 25,2025

धर्मांतरण विरोध और अनसंग हीरोज को होगा समर्पित

जयपुर: भाजपा स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर तक राजस्थान में व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मंत्री व कार्यक्रम के संयोजक मिथिलेश गौतम ने प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सुधार और धर्मांतरण विरोधी आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना है। गौतम ने बताया कि 13, 14 और 15 नवंबर को जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा। 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पर डूंगरपुर में जनजाति सम्मेलन आयोजित होगा। इसके अलावा टाउन हॉल मीटिंग्स, निबंध, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन से जोड़ा जाएगा।

धर्मांतरण की साजिश अब होगी बेनकाब

गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय समाज के अनसंग हीरोज को वोट बैंक तक सीमित रखा, जबकि भाजपा इनके योगदान को राष्ट्रीय पटल पर ला रही है। 9 से 15 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में बिरसा मुंडा के धर्मातरण विरोधी संघर्ष को प्रमुखता से उजागर किया जाएगा। भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ने कांग्रेस पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज ने प्राणों की आहुति दी, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने इनके बलिदान को दरकिनार
कर दिया। बिरसा मुंडा जैसे अनसंग हीरोज की शौर्यगाथाओं को भुला दिया गया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों की सराहना करते हुए बताया कि 'अटल पथ' से 'नमो पथ' तक जनजातीय समाज का चहुंमुखी विकास हुआ है। केंद्र सरकार ने जनजातीय मंत्रालय का बजट 247% बढ़ाया और एकलव्य मॉडल स्कूल, ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं से शिक्षा-स्वास्थ्य पहुंचाया। मीणा ने चेतावनी दी कि कांग्रेस की धर्मांतरण की साजिश को अब बेनकाब किया जाएगा।

डूंगरपुर में जनजाति सम्मेलन होगा

अभियान के तहत अनसंग हीरोज जैसे राणा पुंजा भील, गोविंद गुरु, काली बाई और तिलका मांझी के योगदान को उजागर किया जाएगा। 13-15 नवंबर को इनके स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा। 15 नवंबर को डूंगरपुर में विशाल जनजाति सम्मेलन होगा। निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं से युवाओं को जोड़ा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery