Thursday, January, 29,2026

बीजेपी ने कांग्रेस के दुष्प्रचार और भ्रष्टाचार को बनाया मुद्दा

जयपुर: कांग्रेस की ओर से वीबी जी-राम-जी कानून को लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार और जनभावनाओं को भड़काने के प्रयासों पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उसके शीर्ष नेता सोनिया गांधी तक देश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। वे बिचौलियों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि वे इस षड्यंत्र का मजबूती से खंडन करें। सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे झूठ फैला रहे हैं कि लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा, जबकि सच्चाई यह है कि मोदी सरकार ने कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 125 दिन किए हैं। कांग्रेस यह भी दुष्प्रचार कर रही है कि योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया, जबकि खुद कांग्रेस ने अनेक योजनाओं के नाम बदले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना अधिक नरेंद्र मोदी का विरोध करेगी, जनता उतनी ही मजबूती से जवाब देगी।

कांग्रेस को 'जी-राम-जी' नाम से भी आपत्ति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यशाला में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को 'जी-राम-जी' नाम से भी आपत्ति है। हमने राजस्थान से 'रा' और मध्य प्रदेश से 'म' लिया और महत्वपूर्ण परियोजना ईआरसीपी का नाम स्वतः ही 'राम जल सेतु' हो गया। यदि कांग्रेस को रामजी से दिक्कत है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं? प्रदेश और देश धीरे-धीरे रामराज्य की ओर बढ़ रहा है। भजनलाल ने कहा कि एक ओर नरेंद्र मोदी है, जो बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रहे हैं, वहीं कांग्रेस हर योजना में कमी निकालती है- चाहे सीएए हो, ईवीएम हो या एसआईआर। कांग्रेस आजादी के बाद से देश को खोखला करने का काम कर रही है।

भ्रष्टाचार पर प्रहार से गठबंधन टूटाः राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस और बिचौलियों का गठबंधन ऐसा है कि जब भाजपा भ्रष्टाचार पर प्रहार करती है तो बिचौलियों की कमाई रुकती है और कांग्रेस के पेट में दर्द शुरू हो जाता है। कांग्रेस को न किसान से मतलब है, ना मजदूर से, उसकी मजबूरी है क्योंकि भ्रष्टाचार रुकने से उसके साथियों पर मार पड़ती है।

सरकार-संगठन मिलकर करेंगे मोर्चाबंदी, सोशल मीडिया बनेगा हथियार

कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने अभियान की प्रस्तावना रखी, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्रोई ने किया। मंच पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी उपस्थित रहे। कार्यशाला में संगठन पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सांसद, प्रत्याशी और विधायक भी मौजूद रहे। जिन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए विशेष रणनीति बनाते हुए तय किया कि सरकार और संगठन संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery