Tuesday, November, 25,2025

नेगेटिव बातों से सुर्खियों में आने की कोशिश करते हैं गहलोत

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एक बार फिर कांग्रेस नेताओं को निशाने पर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर भाजपा के नेताओं ने जुबानी हमला किया है, साथ ही कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गहलोत के जयपुर की टूटी सड़कों पर दिए गए बयान को गंभीरता से लेने की बात से इनकार किया है। पटेल ने कहा कि गहलोत हमेशा नेगेटिव बातें ढूंढकर सुर्खियों में आने की कोशिश करते हैं। सड़कें बनना, टूटना और फिर बनना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि हमारे डेढ़ साल के कार्यकाल में जितनी सड़कें बनीं और रिपेयर हुई, उतनी गहलोत सरकार के पांच साल के शासन में भी नहीं हुई। जयपुर और सांगानेर में सड़कें जल्द ही बेहतर होंगी।

डॉ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की राजनीति में भ्रष्टाचार के मामले में गहरी डूबी हुई है और इसका असर जमीन से लेकर आसमान तक महसूस हो रहा है। उन्होंने विपक्षी भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार को चुनौती देने में विफल रही है और इसे अपनी नीतियों में सुधार करना होगा।

डोटासरा पर गंभीर आरोप, शिक्षकों के तबादले का मुद्दा उठाया

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जोधपुर दौरे के दौरान गोविंद डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के समय शिक्षकों के तबादले पैसे लेकर किए जाते थे और यह बात डोटासरा की उपस्थिति में कही गई थी। दिलावर ने यह भी स्पष्ट किया कि अब यह प्रचलन बंद हो चुका है। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के तबादले को लेकर कहा कि सम्मानित शिक्षक कमजोर बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के लिए किसी भी स्थान पर भेजे जा सकते हैं। दिलावर ने राजस्थान में बढ़ रहे अंग्रेजी बबूल के दुष्प्रभावों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह वनस्पति राजस्थान की जमीन को नुकसान पहुंचा रही है। इसके नीचे कोई और पेड़-पौधा नहीं उगता और जानवर भी इसे नहीं खाते। दिलावर ने इस मुद्दे पर जल्द ही कार्रवाई शुरू करने का संकल्प लिया।

गहलोत क्या पायलट को जेल भेजना चाहते हैं?

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार गिराने के मामले में कोर्ट की ओर से एफआर स्वीकार करने को नहीं मानने पर राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि अशोक गहलोत एफआर को नहीं मान रहे, क्या वे सचिन पायलट को जेल भिजवाना चाहते हैं? पुलिस जांच व कोर्ट की मंजूरी के बाद भी गहलोत का रवैया दुर्भावनापूर्ण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery