Tuesday, November, 25,2025

छोटे-छोटे कार्यों में लोग स्वदेशी अपनाएं: शेखावत

जयपुर: भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शनिवार को उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत का यदि कोई मंत्र है तो वह आत्मनिर्भरता है और आत्मनिर्भरता का मार्ग केवल स्वदेशी से होकर जाता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन के हर छोटे-छोटे कार्य में स्वदेशी अपनाने से शुरुआत करें, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम गोवर्धन विलास स्थित सरस परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, विधायक ताराचंद जैन, विधायक फूलसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह, प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, पंकज बोराणा और देवीलाल सालवी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार साझा किए और स्वदेशी उत्पादों के निर्माण और उपयोग पर बल दिया। इस दौरान स्वदेशी कार्यों में योगदान देने वाले पांच लोगों को सम्मानित भी किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की कल्याणकारी योजनाओं ने आमजन का जीवन बदला है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery