Tuesday, November, 25,2025

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने भजनलाल सरकार की सराहना की

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह ने अपने दौरे के दौरान राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार की जमकर तारीफ की। जयपुर पहुंचे सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भजनलाल सरकार अच्छा काम कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद सरल, सहज और मेहनती हैं, जो 18-18 घंटे राजस्थान के विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उनकी कुशल अगुवाई में राज्य तेजी से प्रगति की राह पर अग्रसर है। सिंह ने कहा कि भजनलाल शर्मा का नेतृत्व राजस्थान में स्पष्ट नजर आ रहा है, जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।

वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने एनडीए की अपार विजय का दावा किया। सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। लालू यादव के जंगलराज को जनता अभी तक नहीं भूली है। वहीं, नीतीश कुमार की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जो जनता को गुमराह करने की कोशिश है। वे जयपुर से अजमेर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery