Wednesday, April, 16,2025

13 से 25 अप्रैल तक अंबेडकर 'सम्मान अभियान' चलाएगी भाजपा

जयपुर: भाजपा 13 से 25 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 'सम्मान अभियान' चलाएगी। इसको लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में टीम संयोजक मोतीलाल मीणा के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को लेकर चर्चा हुई। अभियान की शुरुआत शुक्रवार से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी। मीणा ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव सिंह शामिल होंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी समेत कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

अभियान के तहत 13 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई कर रात्रि में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। 14 अप्रैल को भाजपा और सहयोगी संगठनों की ओर से बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा। वहीं, अभियान के अंतर्गत 15 से 25 अप्रैल तक प्रदेश में 250 स्थानों पर प्रबुद्धजन संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery