Wednesday, April, 16,2025

सभी मिलकर करेंगे कांग्रेस के भ्रम जाल को नेस्तनाबूत

जयपुर: अंबेडकर जयंती पर भाजपा की ओर से सम्मान अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने बाबा साहेब का न तो जीवन पर्यन्त सम्मान किया और ना ही उनके देहावसान के बाद उन्हें सम्मानित किया। केवल दलित वोट बैंक के लिए उनके नाम को जपते रहे। राठौड़ ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी दल एक हो जाते हैं। एक होकर भ्रम पैदा करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर हम इनके भ्रम को तोड़ने में विफल हो गए, तो नया मोदी पैदा करने में एक हजार साल लगेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भ्रम फैलाया है, उसे तोड़ना जरूरी है। आज कई अलग-अलग दल हैं। उनकी अलग-अलग नीतियां हैं। ये लोग कभी आपस में दोस्ती कर लेते हैं, कहीं लड़ भी लेते हैं।

सामाजिक समरसता के भाव से समाज को अभेद्य दुर्ग बनाएंगे

राठौड़ ने कहा कि यदि बाबा साहेब के प्रति नेहरू के मन में थोड़ा सा भी सम्मान होता तो संसद में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित करवाते, ना कि उन्हें हराने का षड्यंत्र रचते। राठौड ने कहा कि हमें सजग रहने की जरूरत है। ये संकल्प करना होगा कि हम सभी मिलकर कांग्रेस के भ्रम जाल को नेस्तनाबूत करेंगे। समाज में सामाजिक समरसता के भाव से समाज को एक अभेद्य दुर्ग बनाएंगे, जिसे कोई भ्रम, झूठ या मिथ्या ना तोड़ पाए।

गांधी परिवार ने दलितों का भला नहीं किया

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी बाबा साहेब तथा संविधान की बातें करते हैं और समाज में गलत तथ्य रखकर बरगलाने की कोशिश करते हैं, जबकि सच यह है कि कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार ने न कभी दलितों का भला किया, ना बाबा साहब का सम्मान किया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों का अनुसरण करती है भाजपा: बैरवा

कार्यशाला में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि भाजपा और डॉ. अंबेडकर के विचार में समानता है, चाहे बात राष्ट्रवाद की हो या सामाजिक न्याय की, समता मूलक समाज की हो या महिलाओं को अधिकार देने की, भाजपा बाबा साहेब के सिद्धांतों का अनुसरण करती है। देश में एवं प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery